Tuesday, July 21, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने स्वामी शुक्रदेवानंद विश्वविद्यालय, शाहजहाँपुर के प्रथम कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व,रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह से सपत्नीक की शिष्टाचार भेंट

बरेली,16 मई।उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुसार, प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह (प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली) को स्वामी शुक्रदेवानंद विश्वविद्यालय, शाहजहाँपुर का प्रथम (अन्तरित) कुलपति नियुक्त किया गया है।

इस ऐतिहासिक नियुक्ति के उपरांत प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कल महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह से उनके कार्यालय पर सपत्नीक शिष्टाचार भेंट की।

इस भेंट के दौरान प्रो. के.पी. सिंह ने नवनियुक्त कुलपति प्रो. पी.बी. सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रो. सिंह के उज्ज्वल भविष्य एवं नए दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की। इस अवसर पर दोनों कुलपतियों ने पारंपरिक रूप से एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव श्री हरीश चंद तथा परीक्षा नियंत्रक श्री संजीव कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------