Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

विधि विभाग एम.जे.पी. रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में शोधार्थी अमित कुमार सिंह का वायवा पीएचडी प्रस्तुतीकरण संपन्न

बरेली,19 मई। विधि विभाग एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली में कल शोधार्थी अमित कुमार सिंह का वायवा पीएचडी प्रस्तुतीकरण कार्यकम संपन्न हुआ। प्रस्तुतीकरण में बाह्य परीक्षक के रूप में,प्रोफेसर मोहम्मद अशरफ़ विधि विभाग अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अलीगढ़ , उपस्थिति रहे। एवं शोधार्थी सुपरवाइजर प्रो ओ. पी.राय, प्राचार्य बरेली कॉलेज बरेली, विभागाध्यक्ष एवं रिसर्च कॉर्डिनेटर प्रो अमित सिंह, प्रो वी . के . गुप्ता, एसोसिएट प्रो.डॉ अरुण प्रकाश सिंह , संजय यादव, विधि विभाग बरेली कॉलेज बरेली उपस्थित रहे।
अतिथिगण का स्वागत प्लांट और शॉल भेंट कर किया।

वायवा प्रेजेंटेशन शोधार्थी अमित कुमार सिंह ने शीर्षक रोल ऑफ पुलिस इन क्रीमिनल जस्टिस सिस्टम इन इंडिया प्रॉब्लमस एंड चैलेंजेस पर दिया। शोधार्थी द्वारा पुलिस सुधार एवं भारतीय आपराधिक न्याय व्यवस्था के चुनौतियों एवं समस्याओं के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिनमें पुलिस को साइबर अपराध सम्बन्धी ट्रेनिंग देने संबंधी सुझाव दिया। फॉरेंसिक पुलिस एवं कम्युनिटी पुलिस व्यवस्था को लोकतान्त्रिक व्यवस्था के लिए आवश्यक बताया,व पुलिस अभिनयम 1861 को रिवाइज किए जाने, आधुनिक तकनीक का प्रयोग पुलिस द्वारा अन्वेषण में किए जाने का सुझाव भी अपने शोध में प्रस्तुत किया।

शोध सुपरवाइजर प्रो.ओ पी प्राचार्य बरेली कॉलेज बरेली के सुपरविजन में पूर्ण किया । इस अवसर पर विधि विभाग के शिक्षक डॉ शहनाज अख्तर, डॉ लक्ष्मी देवी ,नईमुद्दीन ,प्रेक्षा सिंह,निधि शंकर , प्रियदर्शिनी ,रविकर यादव ,डॉ सचिन रस्तोगी तथा रिसर्च स्कॉलर शैलेंद्र सिंह एवं एल एल एम की छात्र-छात्राएं और विधि विभाग के अन्य कर्मचारी गुलाब सिंह ,राम वचन ,मोहित आदि सभी उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------