Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय से संबद्ध निहाल श्याम डिग्री कॉलेज के छात्र गौतम शाह ने बनाया उत्तर प्रदेश का नया तैराकी रिकॉर्ड

बरेली,31मई। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय से संबद्ध निहाल श्याम डिग्री कॉलेज, बरेली के छात्र गौतम शाह, पुत्र श्री हेमंत लाल शाह, ने 67वीं उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट तैराकी प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
उत्तर प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित की जा रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में गौतम शाह ने 100 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर को 00.55.48 समय पूर्ण कर नया उत्तर प्रदेश स्टेट रिकॉर्ड अपने नाम किया।
गौतम शाह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल निहाल श्याम डिग्री कॉलेज, बल्कि बरेली जनपद एवं पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह, कुलसचिव श्री हरीश चंद, परीक्षा नियंत्रक श्री संजीव कुमार सिंह सहित अधिकारियों एवं महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं सहपाठियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विश्वविद्यालय ने विश्वास व्यक्त किया है कि गौतम आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश एवं देश भर में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------