महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली में प्रोफेसर पी.बी. सिंह के सम्मान में आयोजित हुआ भव्य समारोह

बरेली, 31मई।महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के छात्र अधिष्ठाता (छात्र कल्याण विभाग) द्वारा हाल ही में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, शाहजहाँपुर के कुलपति प्रोफेसर पी.बी. सिंह के सम्मान में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं शैक्षणिक योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु किया गया।

इस सम्मान समारोह में छात्र अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने प्रोफेसर पी.वी. सिंह के शैक्षिक क्षेत्र में योगदान की सराहना की और उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सुमित श्रीवास्तव ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. अमित वर्मा, प्रोफेसर विनय ऋषिवाल, डॉ. प्रिया सक्सेना, प्रोफेसर राकेश कुमार मौर्य और डॉ. विजय सिंघल ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने प्रोफेसर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्गदर्शन को विश्वविद्यालय के लिए लाभदायक बताया।

इस दौरान प्रोफेसर पी.वी. सिंह ने अपने शाहजहाँपुर के कुलपति कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प एवं विचार रखे। उन्होंने कहा कि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं छात्र कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और मिलकर विश्वविद्यालय को एक आदर्श शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करेंगे।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर विभाग के सभी सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने प्रोफेसर सिंह को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
