उत्तर प्रदेश

International French Fries Day: बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए मैकडॉनल्ड्स इंडिया और किरण फाउंडेशन ने चलाया फ्राइज वितरण अभियान

लखनऊ: इंटरनेशनल फ्रेंच फ्राइज डे के अवसर पर मैकडॉनल्ड्स इंडिया के सहयोग से किरण फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकार से जुड़ा विशेष फ्राइज वितरण अभियान आयोजित किया। इस पहल के तहत बंगाली खेड़ा गांव के बच्चों को फ्राइज वितरित किए गए और उनके साथ खुशियां साझा की गईं।

बच्चों के बीच बांटी खुशियां

अभियान के दौरान किरण फाउंडेशन की टीम ने गांव के बच्चों के बीच पहुंचकर फ्राइज वितरित किए। इस अवसर पर वर्चस्व, उपांशु, ईशा यादव, डॉ. बृजेश यादव, श्री नमन, अनन्या और मैकडॉनल्ड्स लखनऊ की टीम भी मौजूद रही। सभी ने मिलकर बच्चों के साथ यादगार पल बिताए और उन्हें खुशियों से भरा अनुभव देने का प्रयास किया।

सहयोग से सफल हुई पहल

किरण फाउंडेशन ने इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में सहयोग के लिए मैकडॉनल्ड्स इंडिया का आभार व्यक्त किया। संस्था की ओर से परियोजना प्रमुख अमृशा के योगदान की भी सराहना की गई, जिनके प्रयासों से यह अभियान संभव हो सका।

सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की पहल

संस्था ने कहा कि इस तरह के सहयोगात्मक प्रयास समाज के जरूरतमंद बच्चों तक खुशियां पहुंचाने का माध्यम बनते हैं। मैकडॉनल्ड्स इंडिया और किरण फाउंडेशन ने पहले भी सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियानों में साथ मिलकर काम किया है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------