नन्दबाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत संचालित ‘‘मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना’’ वित्तीय वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत ई-लाटरी कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

बरेली, 27 जुलाई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज नन्दबाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत संचालित ‘‘मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना’’ वित्तीय वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों में से पात्र 116 आवेदकों (51-महिला एवं 65-पुरूष) की ई-लाटरी कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। मुख्य कोषाधिकारी बरेली, जिला विकास अधिकारी बरेली, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी बरेली, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बरेली, एवं जिला समन्वयक नन्द बाबा दुग्ध मिशन बरेली मण्डल बरेली एवं समिति के सदस्यों/लाभार्थियों के समक्ष नन्दबाबा दुग्ध मिशन पोर्टल के माध्यम से ई-लाॅटरी सम्पन्न कराई गयी। जिसमें जनपद-बरेली हेतु निर्धारित कुल लक्ष्य-28 (14-पुरूष व 14-महिला) के सापेक्ष प्राप्त आवेदनों में से पात्र 51-महिला लाभार्थियों के सापेक्ष 14-महिला व 65-पुरूष लाभार्थियों के सापेक्ष 14-पुरूष का चयन किया गया है। साथ ही 37-महिला व 51-पुरूष प्रतीक्षारत है।
उक्त ई-लाॅटरी के मौके पर मुख्य कोषाधिकारी बरेली, जिला विकास अधिकारी बरेली, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी बरेली, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बरेली, एवं जिला समन्वयक नन्द बाबा दुग्ध मिशन बरेली मण्डल बरेली एवं समिति के सदस्यों/लाभार्थीगण तथा दुग्धशाला विकास उ0प्र0 बरेली का समस्त स्टाॅफ मौजूद रहा ।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------
