बीबीएयू में NSS सत्र 2026-27 के लिए आवेदन शुरू, 25 सितंबर तक कर सकेंगे छात्र आवेदन
![]()
लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सत्र 2026-27 के लिए स्वयंसेवकों के चयन की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 सितंबर 2026 से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में अध्ययनरत सभी पात्र विद्यार्थी इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जमा करना होगा आवेदन
एनएसएस स्वयंसेवक के रूप में चयन के इच्छुक विद्यार्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। आवेदन पत्र को पूरी तरह भरने के बाद उसकी सॉफ्ट कॉपी वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।
इसके साथ ही भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय, कमरा नंबर 101, प्रथम तल, अंबेडकर भवन में निर्धारित समय के भीतर जमा करना अनिवार्य होगा।
25 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे आवेदन
विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
-------------------------------------------------------------------------------------------
एनएसएस आवेदन के लिए जरूरी पात्रता तय
एनएसएस स्वयंसेवक के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के पास विश्वविद्यालय में यूजी या पीजी पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए कम से कम दो वर्ष का समय शेष होना आवश्यक है। इसके अलावा आवेदन करने वाला विद्यार्थी वर्तमान में एनसीसी का स्वयंसेवक नहीं होना चाहिए।
जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए मोबाइल नंबर 7985538659 जारी किया है। विद्यार्थी आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

