Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

कॉरपोरेट लीडर्स ने लखनऊ के नए पुलिस आयुक्त का किया स्वागत, सहयोग एवं सुधारों पर हुई सार्थक चर्चा

 

लखनऊ, 31 जुलाई 2026: इंटरनेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (ICTI) के चेयरमैन एवं STS Group के ग्रुप गवर्नमेंट अफेयर्स हेड श्री हसन याकूब के नेतृत्व में प्रदेश के प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों के एक शिष्टमंडल ने नवनियुक्त लखनऊ पुलिस आयुक्त से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया तथा उद्योग और पुलिस के बीच सहयोग को और सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की।

शिष्टमंडल में HCL की कीर्ति करमचंदानी, PepsiCo के रविंदर देओ, Vi के संतोष सिंह, Genpact के विनय वर्मा, Marriott के सचिन सेठ, TCS के अमिताभ तिवारी सहित विभिन्न अग्रणी कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उद्योग एवं पुलिस के बीच समन्वय को और प्रभावी बनाने, सुरक्षित एवं उद्योग-अनुकूल वातावरण विकसित करने, निवेशकों का विश्वास बढ़ाने तथा Ease of Doing Business को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा हुई। साथ ही सार्वजनिक सुरक्षा, साइबर सुरक्षा जागरूकता, कर्मचारियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे क्षेत्रों में संयुक्त पहल की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर श्री हसन याकूब ने पुलिस आयुक्त को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उद्योग जगत सुशासन, निवेश प्रोत्साहन तथा आर्थिक विकास के लिए लखनऊ पुलिस के साथ मिलकर कार्य करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सुझाव दिया कि कॉरपोरेट क्षेत्र से संबंधित कानून एवं व्यवस्था के मामलों के त्वरित निस्तारण तथा प्रभावी समन्वय के लिए Joint Commissioner of Police (JCP) अथवा Deputy Commissioner of Police (DCP) स्तर के एक समर्पित नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाए, जो उद्योग जगत के लिए Single Point of Contact के रूप में कार्य कर सके।

पुलिस आयुक्त ने उद्योग जगत की इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि लखनऊ पुलिस कॉरपोरेट क्षेत्र के साथ निरंतर संवाद और सहभागिता को महत्व देती है। उन्होंने पारदर्शी, उत्तरदायी एवं प्रौद्योगिकी आधारित पुलिस व्यवस्था को और सशक्त बनाने तथा उद्योगों, निवेशकों एवं नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक का समापन इस सहमति के साथ हुआ कि उद्योग और पुलिस के बीच नियमित संवाद एवं संस्थागत सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि उभरती चुनौतियों का प्रभावी समाधान किया जा सके तथा लखनऊ में और व्यापार, निवेश करने की दिशा में संयुक्त प्रयास किए जा सकें।

---------------------------------------------------------------------------------------------------