Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

स्वतंत्रता दिवस पर डीआईजी अशोक कुमार ने फहराया तिरंगा, अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

गोण्डा: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

डीआईजी अशोक कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

ईमानदारी और अनुशासन के साथ दायित्व निभाने की अपील

डीआईजी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान गोपनीय सहायक राकेश कुमार मौर्य, पेशकार जयप्रकाश सिंह, पीआरओ अमित कनौजिया, प्रधान लिपिक अशोक समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------