Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

स्वतंत्रता दिवस पर एसपी विनीत जायसवाल ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

गोण्डा: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल ने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने पुलिस परिवार के सभी सदस्यों के साथ जनपद और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण किया और उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी।

जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों और थानों पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा के साथ कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------