Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, 28 पुलिसकर्मियों समेत अभियोजन अधिकारियों को मिला प्रशस्ति पत्र

गोण्डा: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद गोण्डा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यनिष्ठ और सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से निरीक्षक चन्द्रमोहन सिंह, उपनिरीक्षक कौशल किशोर सिंह, उपनिरीक्षक पूर्णमासी प्रसाद और उपनिरीक्षक मनीष कुमार को सम्मानित किया गया।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अतिउत्कृष्ट सेवा पदक से उपनिरीक्षक कमल किशोर मिश्रा को सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट सेवा पदक से मुख्य आरक्षी आशुतोष कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी दयाशंकर, मुख्य आरक्षी रणधीर कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी जुनैद अहमद, मुख्य आरक्षी विकास कुमार यादव, मुख्य आरक्षी विपिन कुमार, मुख्य आरक्षी योगेन्द्र कुमार चौधरी, मुख्य आरक्षी फखरे आलम, मुख्य आरक्षी हृदय नारायण दीक्षित, मुख्य आरक्षी अजय कुमार और मुख्य आरक्षी सूरज त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

जनपद में निष्ठा, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अनुपम शुक्ला, सहायक अभियोजन अधिकारी पवन कुमार पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन अजय प्रताप सिंह और गोपनीय सहायक पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इसके अलावा सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष जाट, थाना छपिया के उपनिरीक्षक रामप्रसाद, एलआईयू के उपनिरीक्षक इन्द्रदेव साहनी, कोतवाली नगर के उपनिरीक्षक प्रशांत पाण्डेय, महिला उपनिरीक्षक अर्पिता यादव, कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक राहुल मौर्या और उपनिरीक्षक आनन्द उपाध्याय को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

हेड कांस्टेबल आनन्द प्रकाश, मुख्य आरक्षी शक्ति, मुख्य आरक्षी राकेश सिंह, मुख्य आरक्षी राघवेन्द्र, आरक्षी अमित गौड़, आरक्षी हृदेश सिंह यादव, फायरमैन गोपाल गुप्ता, फायरमैन आकाश यादव, आरक्षी सूर्यप्रताप, रिजर्व कांस्टेबल शशांक यादव, आरक्षी भूपेन्द्र प्रताप और महिला आरक्षी कुसुम यादव को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त यूपी-112 में बेहतर कार्य और उत्कृष्ट प्रतिक्रिया समय के साथ त्वरित एवं उचित कार्रवाई करने वाले सात पुलिसकर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें कमांडर राजेश शर्मा, कमांडर रामकिशोर, कमांडर अभय मौर्या, पायलट अतुल त्रिपाठी, पायलट राकेश चौबे, पायलट हरिगोविन्द सिंह और पायलट घनश्याम दूबे शामिल रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------