Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

O Level बैच में “सुपर कंप्यूटर” विषय पर ज्ञानवर्धक सेमिनार आयोजित

गोण्डा। दिनांक 22 अगस्त 2026 को संस्थान के O Level बैच में “सुपर कंप्यूटर” विषय पर एक ज्ञानवर्धक एवं रोचक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य छात्राओं को सुपर कंप्यूटर की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं आधुनिक तकनीकी क्षेत्र में इसकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था।

सेमिनार में कुल 8 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों में साधना मौर्य, रंजना मौर्य, मुस्कान यादव, आफ़िया अंसारी, लाजो देवी, सोनम वर्मा, आंचल मौर्य एवं अज़माइईंन बानो शामिल रहीं।

सेमिनार में छात्राओं ने विषय से संबंधित जानकारी एवं अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर क़ाफ़िया बानो ने प्रथम स्थान तथा अज़माइईंन बानो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

-------------------------------------------------------------------------------------------

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक संतोष कुमार गुप्ता द्वारा सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने छात्राओं के प्रयास, उत्साह एवं सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में ज्ञान, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुतीकरण की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी छात्राओं को भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

सेमिनार के सफल आयोजन पर संस्थान की ओर से सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------