बीबीएयू में एनसीसी बॉयज कैडेट्स का चयन, दौड़ और शारीरिक परीक्षण के बाद हुई लिखित परीक्षा

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में 14 सितंबर 2026 को एनसीसी बॉयज कैडेट्स के एनरोलमेंट की प्रक्रिया पूरी की गई। एनरोलमेंट के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, योग्यता और निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

शारीरिक परीक्षण और लिखित परीक्षा के आधार पर हुआ मूल्यांकन
एनसीसी एनरोलमेंट प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की लंबाई और वजन की जांच की गई। इसके साथ ही 1600 मीटर दौड़ और लिखित परीक्षा का आयोजन भी किया गया। चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता और अन्य निर्धारित योग्यताओं का परीक्षण किया गया।
67 यूपी बटालियन एनसीसी की मौजूदगी में संपन्न हुई प्रक्रिया
एनरोलमेंट प्रक्रिया विश्वविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. मनोज कुमार डडवाल और 67 यूपी बटालियन एनसीसी, लखनऊ की ओर से सूबेदार शिवकुमार सिंह एवं हवलदार पंकज पांडेय की मौजूदगी में संपन्न हुई।
यह पूरी प्रक्रिया कर्नल दीपक दयाल, कमांडिंग ऑफिसर 67 यूपी बटालियन के निर्देशन और संरक्षण में आयोजित की गई।
-------------------------------------------------------------------------------------------
एनसीसी से विकसित होती है अनुशासन और नेतृत्व क्षमता
एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. मनोज कुमार डडवाल ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने कहा कि एनसीसी से जुड़कर विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं। इसके साथ ही उनमें जिम्मेदारी निभाने, टीम भावना और समाज के प्रति सकारात्मक सोच का विकास होता है।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के अवसर भी मिलेंगे।

