मोहन सिंह सच्चे समाजवादी जन नेता थे, संसदीय परंपराओं के भी थे मर्मज्ञ: विजय श्रीवास्तव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजवादी विचारक विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने श्रद्धेय पूर्व सांसद मोहन सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मोहन सिंह देश के सच्चे समाजवादी जन नेता थे और उनकी गिनती देश के प्रमुख समाजवादी नेताओं में होती थी।
विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने कहा कि मोहन सिंह संसदीय परंपराओं के मर्मज्ञ, प्रखर समाजवादी, सुप्रसिद्ध लेखक, ओजस्वी वक्ता और उत्कृष्ट सांसद थे। उन्होंने लोकतांत्रिक एवं समाजवादी मूल्यों के प्रति पूरी ईमानदारी से समर्पित रहते हुए अपनी राजनीतिक भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि मोहन सिंह को संसद की ओर से भी सम्मानित किया गया था। वह लोकतंत्र और समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पित लोकतंत्र सेनानी थे। उनके व्यक्तित्व में समाजवादी विचारधारा, संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता दिखाई देती थी।
-------------------------------------------------------------------------------------------
विजय श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि श्रद्धेय मोहन सिंह देश के महान समाजवादी नेता मधु लिमये के मित्र थे। उनके साथ मोहन सिंह के वैचारिक और सामाजिक संबंध भी महत्वपूर्ण रहे।

