Monday, September 7, 2026
Latest:
Top Newsदेश

लाल किला हमले का मास्टरमाइंड अल-कायदा! UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 11 लोगों की हुई थी मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला इलाके में 10 नवंबर 2025 को हुए आतंकी हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में हमले के लिए अल-कायदा को जिम्मेदार बताया गया है। इस आतंकी हमले में 11 लोगों की मौत हुई थी।

पहले जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था मामला

संयुक्त राष्ट्र की यह रिपोर्ट इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि फरवरी 2026 में सामने आई पिछली रिपोर्ट में लाल किला धमाके को जैश-ए-मोहम्मद से जोड़ने वाली जानकारी का भी उल्लेख किया गया था। अब नई रिपोर्ट में हमले के पीछे अल-कायदा की भूमिका की बात सामने आई है।

भारत में इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए कर रही है। एनआईए ने मई 2026 में लाल किला इलाके में हुए कार बम धमाके के मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ 7,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।

अंसार गजवत-उल-हिंद मॉड्यूल से जुड़े थे आरोपी

एनआईए के मुताबिक, मामले में आरोपी सभी 10 लोग अल-कायदा से जुड़े अंसार गजवत-उल-हिंद के मॉड्यूल से जुड़े थे। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी आतंकी हमले की तैयारी में जुटे थे।

-------------------------------------------------------------------------------------------

जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने हमले की तैयारी के दौरान एलईडी, रॉकेट आधारित विस्फोटक और ड्रोन से संबंधित प्रयोग भी किए थे। 10 नवंबर 2025 को हुए लाल किला इलाके के इस आतंकी हमले में 11 लोगों की जान चली गई थी।

11 लोगों की गई थी जान

लाल किला इलाके में हुए इस हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी थी। मामले की जांच एनआईए के पास है और एजेंसी ने आरोपियों के खिलाफ विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। अब संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में अल-कायदा को हमले से जोड़ने वाली जानकारी सामने आई है।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------