Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

पति और दो बच्चों को छोड़कर 11 साल छोटे भांजे के साथ फरार हुई मामी, गांव में मचा हड़कंप

इटियाथोक (गोंडा)। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति और दो छोटे बच्चों को छोड़कर एक महिला अपने ही 11 वर्ष छोटे भांजे के साथ फरार हो गई। गांव में यह प्रेम प्रसंग काफी समय से चर्चा में था, लेकिन जब दोनों रंगे हाथ पकड़े गए तो हंगामा मच गया। ग्रामीणों की मौजूदगी में समझाने-बुझाने के बाद भी दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े रहे और अंततः लिखापढ़ी कर गांव से चले गए।

घर बुलाया, पूरी रात साथ रहे दोनों
बताया जा रहा है कि रविवार देर रात महिला ने अपने प्रेमी भांजे को घर बुलाया था। दोनों पूरी रात एक ही कमरे में रहे। सोमवार सुबह जब युवक की मां कपड़े लेने कमरे में पहुंची तो आलमारी के पास छिपा युवक नजर आ गया। उसका पैर दिखते ही शोर मचाया गया, जिसके बाद गांव के लोग मौके पर जमा हो गए।

ग्रामीणों ने समझाया, लेकिन नहीं माने दोनों
मामले की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने दोनों को काफी समझाने की कोशिश की। पर महिला और उसका प्रेमी अलग रहने को तैयार नहीं हुए। काफी देर तक पंचायत जैसी स्थिति बनी रही, लेकिन दोनों ने साथ रहने का फैसला दोहराया। इसके बाद दोनों ने लिखापढ़ी की और गांव छोड़कर चले गए।

पति बोला- चोरी-छिपे होती थी मुलाकात
महिला के पति के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी और उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नौ साल का जबकि छोटा चार साल का है। पति का कहना है कि कुछ समय से उसकी पत्नी का गांव के ही रिश्ते में लगने वाले भांजे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी-छिपे मिलते थे। रविवार को दोनों संदिग्ध हालात में कमरे में मिले, लेकिन समझाने के बाद भी पत्नी प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही।

बच्चों को पति के पास छोड़ गई महिला
इस पूरे घटनाक्रम के बाद महिला अपने प्रेमी भांजे के साथ चली गई और दोनों बच्चों को पति के पास छोड़ गई। बताया जा रहा है कि युवक की शादी तय थी, लेकिन उसने मामी के प्रेम में शादी से इनकार कर दिया था।

पहले भी कर चुके हैं आत्महत्या की कोशिश
गांव में चर्चा है कि दोनों पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं। युवक अपनी प्रेमिका मामी से उम्र में करीब 11 वर्ष छोटा है, बावजूद इसके दोनों के बीच प्रेम संबंध बना रहा।

पुलिस को नहीं मिली लिखित शिकायत
इस मामले में इटियाथोक थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि फिलहाल उन्हें इस संबंध में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------