Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री ने गोंडा को दी ₹516 करोड़ की 262 परियोजनाओं की सौगात, विकास को मिलेगी नई गति

 

गोंडा, 06 जून 2026 –
उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी ने शनिवार को गोंडा जनपद के कर्नलगंज क्षेत्र स्थित चकरौत ग्राम सभा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनकल्याण एवं विकास को समर्पित ₹516 करोड़ की लागत वाली 262 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जन कल्याणकारी योजना के लाभार्थियों को मंच पर बुलाकर लाभान्वित किया।

आयुक्त देवी पाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल एवं जिलाधिकारी गोंडा प्रियंका निरंजन ने संयुक्त रूप से दुर्गा माता जी की प्रतिमा भेंटकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, उनसे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा विकास को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने गोंडा के नागरिकों को इन परियोजनाओं की सौगात मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र एवं अन्य सहायता सामग्री वितरित की तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा लाभार्थियों से संवाद भी किया।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे तथा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन किया।

सिर्फ नोएडा-गाजियाबाद में नहीं, गोण्डा में भी हो रहा विकास ।

मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा- आज यूपी के नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली है। यूपी पुलिस की 60 हजार सिपाहियों की भर्ती में गोंडा, बहराइच और बलरामपुर के युवा भर्ती हुए हैं। अब निवेश केवल गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और नोएडा में ही नहीं, बल्कि गोंडा में भी हो रहा है। अब कोई भेदभाव नहीं हो रहा। अब चेहरा और जाति नहीं देखी जा रही। अब सिर्फ पात्रता देखी जा रही है। कोई किसी जाति, वर्ग का हो उसे लाभ दिया जा रहा है। बिना भेदभाव के गांव तक हर योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा

कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद कैसरगंज श्री करण भूषण सिंह, माननीय विधायक कटरा बाजार श्री बावन सिंह, माननीय विधायक तरबगंज श्री प्रेम नारायन पांडेय, माननीय विधायक गौरा श्री प्रभात वर्मा, माननीय विधायक मेहनौन श्री विनय कुमार द्विवेदी, माननीय विधायक करनैलगंज श्री अजय सिंह, माननीय एमएलसी श्री अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित कुमार पाठक, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री अकबाल बहादुर तिवारी सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------