जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग के गौ आश्रय स्थलों में भूसा संग्रहण एवं गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने के सम्बन्ध में की बैठक


बरेली,30अप्रैल।जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल पशुपालन विभाग के गौ आश्रय स्थलों में भूसा संग्रहण एवं गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के निराश्रित गोवंश के बेहतर भरण-पोषण के लिए गोआश्रय स्थलों पर भूसे एवं हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक मई से सघन अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में भूसा का रेट कम है, आने वाले समय में बरसात होने के कारण भूसे की दरे काफी बढ़ जाएगी, इसलिए अभी से लगकर भूसा संग्रहण का कार्य किया जाए ताकि दिक्कत ना हो।

बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/खण्ड विकास अधिकारी/ लेखपाल/अमीन, डिप्टी आरएमओ, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारियों को भूसा संग्रहण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
मुख्य पशु चिकित्सा👌 अधिकारी को रसीद छपवाकर समस्त सम्बंधित अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी फरीदपुर मीरगंज सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
