जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की करी समीक्षा

बरेली, 20 अगस्त। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलों में आधार संबंधी कार्यों की अधिक पेंडेंसी पर सुधार करने के निर्देश दिए और तहसील स्तर पर विशेष कैंप आयोजित कर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि आधार कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए, ताकि जनपद की प्रगति एवं प्रतिशत में सुधार हो सके।
उन्होंने कहा कि आधार अपडेशन के मामले में जनपद की स्थिति संतोषजनक नहीं है, इसमें विशेष सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को नियमित लक्ष्य निर्धारित कर आधार अपडेशन की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-------------------------------------------------------------------------------------------
बैठक में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार नामांकन की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को इसकी नियमित मॉनिटरिंग करते हुए पात्र बच्चों का आधार नामांकन तेजी से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधार केंद्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इन केंद्रों का लाभ उठा सकें और आधार संबंधी कार्यों के लिए उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 विनीत शुक्ला सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

