Saturday, May 30, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी ने अंतर्राज्यीय पुलिस चेकपोस्ट बहेड़ी उत्तराखण्ड बॉर्डर का भ्रमण कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा

 

बरेली, 10 मई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कल पुलिस चेकपोस्ट बहेड़ी, उत्तराखण्ड बॉर्डर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि चेक पोस्ट कर्मियों के बैठने आदि कि समुचित व्यवस्था नहीँ है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि चेक पोस्ट का निर्माण भली प्रकार से करवाया जाये, जिसमे कर्मियों के बैठने कि व्यवस्था तथा शौचालय आदि भी हो उक्त के लिए धनराशि उनके द्वारा प्रदान की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को बॉर्डर क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा वाहनों की नियमित एवं सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं समन्वय के साथ कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी बहेड़ी इशिता किशोर, तहसीलदार बहेड़ी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------