घर-घर पहुंचेगा गंगाजल, श्रावण में शुरू हुआ विशेष अभियान। राज्य महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडे ने वितरित कीं 1000 गंगाजली, 10 हजार परिवारों तक पहुंचाने का लक्ष्य

बरेली ,30 जुलाई। श्रावण मास के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे के नेतृत्व में गुरुवार को ‘घर-घर गंगाजल’ अभियान के तहत बदायूं रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में 1000 गंगाजली का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि पुष्पा पांडे ने कहा कि यह अभियान प्रदेश में अपनी तरह की एक अनूठी पहल है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों तक गंगाजल पहुंचाकर श्रद्धालुओं को श्रावण मास में भगवान शिव का जलाभिषेक करने का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत 10 हजार परिवारों तक गंगाजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में संस्कृतिक कार्यक्रम आर्यपुत्री इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रस्तुत किया I कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री सुभाषनी जायसवाल ने कहा कि श्रावण मास में इस प्रकार का धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़ा अभियान अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पुष्पा पांडे के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान हजारों महिलाओं और परिवारों को धार्मिक आस्था से जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने अभियान की सफलता की कामना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इससे जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से जोड़ने वाला अभियान बताया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष पांडे ने किया वहीं मुख्य रूप से चंचल गंगवार,रिंकी सैनी, शारीन ,मोहित शर्मा, आशुतोष शर्मा, संजय वर्मा, रंजन सिंह, प्रतीक्षा सक्सेना, नंदा राणा, इंदु सिंघानिया, पूनम भल्ला, बंटी ठाकुर एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहीं I बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
