Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

15 अगस्त से पहले गोण्डा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, पुलिसकर्मियों ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

गोण्डा। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जनपदवासियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को गोण्डा में पुलिस की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों से गुजरते हुए लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया। पुलिसकर्मियों ने आमजन को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखने की अपील की।

यात्रा में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने तथा पर्व को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने की अपील की।

-------------------------------------------------------------------------------------------

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता, शौर्य, त्याग, एकता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने तथा देशहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की।

---------------------------------------------------------------------------------------------------