मनोरंजन

पहलाज निहलानी बोले-एकता कपूर ने भारतीय संस्कृति को बर्बाद कर दिया

मुंबई। एकता कपूर (Ekta Kapoor) को टीवी की क्वीन कहा जाता है। उन्होंने कई टीवी शोज (TV shows) बनाए हैं और घर-घर उन शो के फैन बनाए हैं जैसे क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की, कहानी घर-घर की। एकता ही सास-बहू के शोज लेकर आई हैं जिन्हें कुछ ने काफी पसंद किया, वहीं कुछ को ये शोज पसंद नहीं आए। अब प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने एकता कपूर पर भारतीय संस्कृति की छवि को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

एकता को लेकर क्या बोले
पहलाज ने एक इंटरव्यू में एकता पर अपने शोज में 2 पत्नी के कॉन्सेप्ट को दिखाने का ब्लेम किया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनके शोज में महिलाओं को ही कई बार शादी करते हुए दिखाया है। उन्होंने कहा, ‘एकता कपूर द ग्रेट…मेरा मतलब आदमियों को 2 शादी करने की अनुमति नहीं है, लेकिन वह तो शोज में औरतों की 3 बार शादी करवा देती हैं। हमारा कल्चर बर्बाद कर दिया है।’ पहलाज ने यह भी कहा, ‘हमारे यहां फिल्में बन रही हैं जैसे आरआरआर, ये सब रामायण और महाभारत पर आधारित हैं यहां तक की कल्कि भी, उसका एंड महाभारत जैसा है। लोग भारतीय संस्कृति से प्रभावित तो हैं लेकिन हम लोगों को जबरदस्ती यह दिखा रहे हैं कि एक महिला तीन आदमियों से शादी कर सकती है।’

-------------------------------------------------------------------------------------------

वैसे बता दें कि पहलाज से पहले मुकेश खन्ना ने एक बार एकता को उनके शो कहानी हमारे महाभारत को लेकर सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में कहा था, अगर आप पांडव को देखोगे एकता कपूर के शो में, वे मॉडल्स जैसे लग रहे हैं जो अपनी बॉडी एक्सपोज कर रहे हैं। भीम बिल्कुल भी भीम नहीं लग रहा और ना ही अर्जुन। अगर आप सभी को साथ देखोगे तो आपको पता नहीं चल पाएगा कि किसका कौनसा किरदार है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------