Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

विधि विभाग एम.जे.पी. रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में शोधार्थी प्रीति वर्मा का पीएचडी वायवा प्रस्तुतीकरण संपन्न

बरेली, 07 मई। विधि विभाग एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली में आज शोधार्थी प्रीति वर्मा का पीएचडी वायवा प्रस्तुतीकरण कार्यकम संपन्न हुआ। प्रस्तुतीकरण में एक्सटर्नल परीक्षक के रूप में,प्रोफेसर मोहम्मद अशरफ़ , विधि विभाग अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अलीगढ़ , उपस्थिति रहे। उपरोक्त शोध सुपरवाइजर विभागाध्यक्ष प्रो अमित सिंह के मार्गदर्शन में 04 वर्षों में हुआ है। उपरोक्त प्रस्तुतिकरण में विधि विभाग के प्रोफेसर वी.के.गुप्ता, एसोसिएट प्रो.डॉ अरुण प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।

अतिथिगण का स्वागत पुष्प गुच्छ और शॉल भेंट कर किया गया। वायवा प्रेजेंटेशन शोधार्थी प्रीति वर्मा ने शीर्षक वर्किंग ऑफ़ जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड(जे जे बी)अंडर द जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015: ए क्रिटिकल स्टडी ऑफ़ रुहेलखण्ड रीजन पर दिया। शोधार्थी द्वारा बच्चों के किशोर बोर्ड की प्रक्रिया एवं सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिनमें नीतिगत सुधार आवश्यकता ,वोकेशनल ट्रेनिंग का समय पर दिया जाना, किशोरों के लिए विधिक सेवाओं का पर्याप्त उपलब्धता, जागरूकता अभियान, और इंटर एजेंसी कोलैबोरेशन का सुझाव भी अपने शोध में प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विधि विभाग के शिक्षक डॉ शहनाज अख्तर, डॉ अनुराधा यादव ,डॉ लक्ष्मीदेवी ,डॉ नईमुद्दीन, प्रेक्षा सिंह , अमित कुमार सिंह, निधि शंकर ज्योति मिश्रा, रविकर यादव ,डॉ सचिन रस्तोगी तथा रिसर्च स्कॉलर शैलेंद्र सिंह एवं एल एल एम की छात्र-छात्राएं और विधि विभाग के अन्य कर्मचारी गुलाब सिंह ,राम वचन ,मोहित आदि सभी उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------