Wednesday, August 12, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

ऋतु सिंह आरटीओ को सिविल सेवा में उत्कृष्टता सम्मान

लखनऊ: पंचायती राज निदेशालय के सभागार में सिविल सेवा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी ने ऋतु सिंह आरटीओ को सिविल सेवा मे उत्कृष्टता सम्मान प्रदान किया। मुख्य अतिथि माननीय उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी एवं विशिष्ट अतिथि श्री नीरज बोरा जी एवं श्री मनीष रावत जी, माननीय सदस्य, विधान सभा, उत्तर प्रदेश एवं श्री पवन सिंह चौहान जी तथा श्री रामचन्द्र प्रधान जी, माननीय सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि ने समस्त चयनित अधिकारियों एवं उनके स्वजनों को शुभकामनायें दीं एवं नवनियुक्त अधिकारियों को जनहित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम मे वरिष्ठ एवं नव-नियुक्त आईएएस, पीसीएस एवं न्यायिक सेवा के अधिकारियों ने भाग लिया। वैद्स निदेशक डॉ. प्रत्यूष मणि त्रिपाठी एव श्रीमती रेणु त्रिपाठी ने पीसीएस एवं न्यायिक सेवा में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों के चयन पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण का एक अनुपम उदाहरण बताया।

इस कार्यक्रम में उ0 प्र0 सरकार के पूर्व मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन (आईएएस) एवं जस्टिस श्री पांडे ने सिविल एवं न्यायिक सेवा के अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए शुभकामनायें दीं और उन्हें लोकहित में कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया ।ऋतु सिंह आर०टी०ओ ने नवनियुक्त अधिकारियो को कार्यप्रणाली मे पारदर्शिता, निष्पक्षता और कर्मयोग व जनता से सीधे संवाद पर बल दिया

---------------------------------------------------------------------------------------------------