रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन के शोधार्थी पुष्पेंद्र मौर्य का पी.एच.डी वाॅयवा सफलतापूर्वक पूर्ण

बरेली,17 ,जुलाई। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के व्यवसाय प्रशासन विभाग के शोधार्थी श्री पुष्पेंद्र मौर्य ने दिनांक 15 जुलाई 2026 को अपनी पीएच.डी. viva (Ph.D. Defence) सफलतापूर्वक पूर्ण की।
शोध कार्य डॉ. सौरभ वर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, व्यवसाय प्रशासन विभाग के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। viva के extenal expart विशेषज्ञ प्रो. अमित जोशी, अधिष्ठाता एवं अध्यक्ष, प्रबंधन अध्ययन विभाग, डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल (उत्तराखण्ड) रहे।
शोध का विषय “A Study of Consumer Perception and Acceptance of IFFCO Nano Fertilizers: With Special Reference to the Green Marketing Initiative” था। Viva के दौरान शोध कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोगिता की सराहना करते हुए external विशेषज्ञ ने शोधार्थी को पीएच.डी. उपाधि प्रदान किए जाने की संस्तुति की।
इस अवसर पर प्रो. तुलिका सक्सेना (अधिष्ठाता, प्रबंधन संकाय), प्रो. त्रिलोचन शर्मा (विभागाध्यक्ष), प्रो. संजय मिश्रा, डॉ. हरीश भट्ट, डॉ मंजुला सिंह, डॉ नम्रता यादव दास, डॉ नंदिता शर्मा, डॉ भावना सक्सेना, डॉ प्रियंका रस्तोगी, नेहा कठेरिया , बाला प्रताप सिंह, मेघा जोशी, वैशाली विश्वकर्मा, विभाग के शिक्षकगण, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि श्री पुष्पेंद्र मौर्य विभाग में टीचिंग असिस्टेंट के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं तथा उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं, सम्मेलनों एवं पुस्तकों के माध्यम से शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर श्री पुष्पेंद्र मौर्य को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

-------------------------------------------------------------------------------------------
