एम.जे.पी. रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के एमबीए छात्रों को ‘रियल्टी वुल्फ प्रा. लि.’ में कैंपस प्लेसमेंट

बरेली,11 सितम्बर। एम.जे.पी. रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में एमबीए के दो छात्रों—गौरव सिंह चौहान (एमबीए जनरल) और अंशिका शुक्ला (एमबीए मार्केटिंग)—का चयन प्रतिष्ठित कंपनी रियल्टी वुल्फ प्रा. लि. में हुआ है।

विश्वविद्यालय परिवार इस सफलता पर छात्रों को हार्दिक बधाई देता है।
विभागाध्यक्ष (एचओडी) प्रो. त्रिलोचन शर्मा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विभाग के शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रयासों का परिणाम है।
-------------------------------------------------------------------------------------------
कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है और यह साबित करता है कि हमारे छात्र उद्योग जगत की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
कुलसचिव श्री महेंद्र कुमार सिंह ने भी छात्रों और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल को बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी छात्रों के करियर को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

