Friday, April 24, 2026
उत्तर प्रदेश

कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा….किया ये हाल

उत्तर प्रदेश के आगरा में विवाहित प्रेमिका से मिलने मध्य प्रदेश से पहुंचे युवक को आशिकी भारी पड़ गई। महिला के पति ने उसे घर में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसे सड़क पर घसीटकर लाया और बेल्ट से पिटाई की। इस दौरान लोग तमाशबीन बने देखते रहे। घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस मौके पहुंची। तब तक दंपती घर छोड़कर जा चुके थे।

पुलिस ने बताया कि ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में महिला दो बच्चों और पति के साथ किराये पर रहती है। छह महीने पहले महिला की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से मध्य प्रदेश के युवक से हो गई। दोनों के बीच बात होने लगी। महिला रात में घंटों मोबाइल पर बात करने लगी तो पति को शक हो गया। उसका व्हाट्सएप चेक किया तो शक यकीन में बदल गया।

ने उसकी निगरानी शुरू कर दी। दो दिन पहले महिला ने प्रेमी को आगरा बुलाया था। वह मंगलसूत्र लेकर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। इसकी भनक लगने पर पति काम पर जाने की कहकर घर से निकल गया। इसी बीच महिला ने प्रेमी को बुला लिया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------