करवा चौथ की शापिंग के बाद पत्नी सामान लेकर अपने जीजा के साथ फरार

मेरठ: यूपी के मेरठ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां करवा चौथ के दिन पत्नी की बेवफाई सामने आई है। एक पीड़ित पति ने जानकारी देते हुए बताया कि बीवी ने मेरे से ही करवा चौथ की शॉपिंग करवाई, लेकिन आज मंगलवार को करवा चौथ के पहले दिन पत्नी अपने जीजा के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति अब थाने में चक्कर लगा रहा है।

महिला अपने साथ 16 महीने के बच्‍चे को भी ले गई है। एसएसपी के पास पहुंचे पति ने थाना पुुुलि पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उसने मांग की कि पुलिस उसके बच्‍चे का तत्‍काल पता लगाए। बच्‍चे को उसे वापस दिलाया जाए। बता दें कि अशोक नाम का ये शख्‍स अपनी पत्‍नी और बच्‍चे के साथ मेरठ के जानीपुर क्षेत्र में रहता है। करवाचौथ को लेकर कुछ दिन पहले उसने अपनी पत्‍नी को शॉपिंग कराई। लेकिन करवाचौथ मनाने से पहले ही पत्‍नी उसके जीजा के साथ फरार हो गई। पत्‍नी और अपने जीजा के यूं फरार होने के चलते पति की हालत खराब हो गई है। वह बुरी तरह दुखी है। उसका आरोप है कि वह इस मामले को लेकर कई बार थाने पर गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद वह एसएसपी ऑफिस पहुंचा।

पति ने कहा कि जीजा राहुल उसकी पत्‍नी को बहलाफुसलाकर ले गया है। उसने कहा कि पुलिस किसी तरह बच्‍चे को वापस दिला दे। उसने कहा कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पति का कहना है कि उसकी शादी को चार साल हो गए हैं। पत्‍नी ऐसा कदम उठा लेगी यह उसने सपने में भी नहीं सोचा था। वो भी ये घटना करवाचौथ पर हुई है। इसका उसे और भी दुख है क्‍योंकि वह खुद हर साल अपनी पत्‍नी की खुशहाली के लिए ये व्रत रखता था।

इस घटना को लेकर परिवार के शुभचिंतक भी हैरान हैं। उधर, मेरठ पुलिस सोच रही है कि इस मामले में अब क्‍या कदम उठाए। पुलिस महिला और उसके साथ फरार जीजा का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है पति-पत्‍नी को आमने-सामने बिठाकर मामले का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।

पड़ोसियों से पता चला कि पत्‍नी चली गई
एसएसपी को लिखे अपने प्रार्थनापत्र में अशोक ने बताया है कि साल-2019 में उसकी शादी मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। हस्तिनापुर क्षेत्र का रहने वाला उसका बहनोई राहुल अक्‍सर उसके घर आया-जाया करता था। अशोक की शादी के बाद उसकी गैरमौजूदगी में भी राहुल का घर पर आना-जाना काफी बढ़ गया। इस दौरान उसकी पत्‍नी राहुल के प्रभाव में आ गई। वह 27 अक्‍टूबर को राहुल के साथ अपने 16 महीने के बच्‍चे को लेकर उस वक्‍त घर से चली गई जब अशोक काम पर गया हुआ था।

शाम को घर लौटने पर पड़ोसियों से अशोक को इसकी जानकारी हुई। अशोक बताता है कि उसकी पत्‍नी ने करवाचौथ को लेकर उससे शॉपिंग कराई थी। वह अपने साथ सोने-चांदी के जेवर और करीब 15 हजार रुपए कैश लेकर गई है। पड़ोसियों ने बताया कि राहुल और उसकी पत्‍नी बच्‍चे के साथ एक बैग लेकर निकले हैं। अशोक के मुताबिक राहुल से उसकी बहन की शादी 15-16 साल पहले हुई थी।

अशोक का डर
अशोक बार-बार अपने बच्‍चे को वापस लाने की गुहार लगा रहा है। अशोक को आशंका है कि उसकी पत्‍नी के साथ धोखा और उसके बच्‍चे की हत्‍या हो सकती है। अशोक कहता है ससुराल वालों को भी पत्‍नी के बारे में कुछ नहीं पता है। वह अपने स्‍तर पर पत्‍नी का पता लगाकर थक चुका है। वह पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगा रहा है।

पीड़ित पति पत्नी की इस बेवफाई से काफी दुखी है, उसने कहा कि करवा चौथ के लिए सभी प्रकार का जरूरी सामान मैंने ही खरीद कर दिया। उसने बताया कि हर साल हम दोनों इसी प्रकार करवा चौथ की शॉपिंग करते थे, हम दोनों एक दूसरे के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखते थे, लेकिन इस बार उसने धोखा दिया और अपने जीजा के साथ चली गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper