उत्तर प्रदेश

ग्रामवासियों ने ली शपथ, पहले मतदान करेंगे, फिर कोई काम करेंगे

 

24 मई/श्रावस्ती/केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार, लखनऊ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन ग्राम सभा ललिया, श्रावस्ती में किया गया। इस अभियान के तहत गांव के लोगों के बीच एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे सभी उपस्थित ग्रामवासियों को मतदाता जागरूकता के बारे में बताया गया एवं शपथ दिलाई गई। गांव के लोगों के साथ स्थानीय मोहल्लों में मतदाता जागरूकता वार्ता कर वोट देने के लिए अपील किया गया।
आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री त्रियुगी नारायण द्विवेदी, वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता तथा विशिष्ठ अतिथि पंकज चौधरी, विनोद कुमार आर्य, कृष्ण कुमार इत्यादि मौजूद रहे ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिगुणी नारायण द्विवेदी ने उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी सम्मानित ग्रामवासी यहां शपथ लेकर जाए की 25 मई को पहले मतदान करेंगे, फिर कोई काम करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने शपथ दिलाते हुए कहा की सभी लोग अपने घर के सभी मतदाता को लेकर मतदान करने अवश्य जाना है। आपके प्रयास से शत प्रतिशत मतदान हो सके। जिससे की अपना भी गांव का नाम पूरे भारत में नाम करे।

-------------------------------------------------------------------------------------------

विशिष्ट अतिथि पंकज चौधरी ने कहा कि अक्सर देखा जाता है की गांव के लोग मतदान के दिन अपने काम में लग जाते है, वोट देने नही जाते है जिससे गलत लोग चुनाव जीत जाते है। हम सभी को मतदान करने अवश्य जाना है। मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग ज़रूर से जरूर करना चाहिए।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार, लक्ष्मी पुजारी,राकेश,विनोद कुमार आर्य, विजय कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जय सिंह, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, लखनऊ ने किया और मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत ग्रामवासियों को की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की इस प्रचार प्रसार और जागरूकता अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है, जहां पर मतदान प्रतिशत कम है वहा पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।इसकी सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब हम सब प्रण लेकर और अपना अधिकार समझकर हर वोटर को बूथ पर वोट देने भेजेंगे।
इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों एवं आमजन के बीच मतदाता जागरूकता संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजयी प्रतिभागियों को विभाग की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित जन समूह और विद्यार्थीयों को “वोट जरूर डालेंगे” स्लोगन वाली मिनी स्टीकर और पंपलेट बांटकर मतदाता स्लोगन ऑडियो बजाकर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विभाग के पंजीकृत दल दुर्गमेश्वरी सेवा संस्थान, बहराइच ने अपने गीत नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता से संबंधित जानकारी देते हुए उपस्थित ग्रामवासियों का मनोरंजन किया।
इस अवसर पर जितेंद्र पाल सिंह,राम कुमार, जगदीश, गिरिजा दयाल सहित लगभग 250 ग्रामवासी व विशिष्ट गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जय सिंह
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी
केंद्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ।
9450437630

---------------------------------------------------------------------------------------------------