स्प्रिंग डेल कालेज का वार्षिक उत्सव मना, बच्चों ने बनाया खूबसूरत पिरामिड

लखनऊ। प्रकृति हर रूप में हमारे लिये प्रेरणा का सबसे बड़ा श्रोत है। प्रतिदिन नई ऊर्जा से उगता सूर्य ऋतुओं का सुन्दर चक्र निर्बाध गति से बहती हुई नदियां, घड़ी की टिकटिक, ये सब हमें आगे बढ़ना सिखाते हैं अजेय रहना सिखाते हैं। वर्ष 2022 2023 के वार्षिक समारोह के लिये यही हमारी ‘थीम थी अजेय, अडिग, अद्धितीय अग्रसर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में इय भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ परम ऊर्जावान सूर्यदेव की वंदना के साथ हुआ सूर्य ही चक को समन्विन अभ्यासों द्वारा दर्शाया गया।

हमारे जीवनदाता है। तत्पश्चात् ऋतुओं के बदलते ग्रीष्मकाल का प्रतिनिधित्व फूलों ने किया तो वर्षा ऋतु का छतरियों ने सांता क्लाज़ के जिंगल के साथ लाल और सफेद रंग में मनमोहक ड्रिल ने एक और नये वर्ष का आगमन और उसकी निरंतरता को दर्शाया। ‘हिमाद्रि तुंग मृग तथा तेरी मिट्टी में मिल जावों के माध्यम से सैनिकों के शौर्य और अदम्य साहस को दर्शाया गया।

जीवन में लीन वर्क, सहयोग, तालमेल की उपादेयता को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा बनाया गया खूबसूरत पिरामिड इस बात का द्धोतक था कि समय कभी किसी के लिये नहीं रूकता और इसीलिये हम भी सदैव आगे बढ़ने के लिये तैयार रहते हैं।

हमारी विषय वस्तु (थीम) की प्रशंसा करने के लिये कलात्मक शब्दों से परिपूर्ण गीत को उत्साही नृत्य के रूप में बच्चों ने शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के बीच बीच में बच्चों की उत्साहजनक दौड़ों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। तालियों की गड़गड़ाहट ने बच्चों की हौसला अफजाई की।

जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। एसोसिएट इंस्पेक्टर, एंग्लो इंडियन स्कूल रीता सिंह व क्षेत्रीय खेल अधिकारी अजय सेठी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और बच्चों का प्रेरक शब्दों द्वारा मार्गदर्शन किया। दूरदर्शन निदेशक के आत्म प्रकाश मिश्रा ने अपनी उपस्थिति से हमारा मान बढ़ाया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper