29 जुलाई को पद्मिनी एकादशी पर बन रहे है ये 2 शुभ योग, यहां देखे पूजा का शुभ समय

हिंदू धर्म ग्रंथों में एकादशी पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, अधिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मिनी एकादशी के साथ कमला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत में भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि पद्मिनी एकादशी व्रत करने से पुत्र प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण अधिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 28 जुलाई शुक्रवार को दोपहर 02.51 मिनट पर शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 29 जुलाई शनिवार को दोपहर 01.05 मिनट पर होगा। उदयातिथि के मुताबिक, पद्मिनी एकादशी व्रत 29 जुलाई, शनिवार को रखा जाएगा।

पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा पूरे विधि-विधान की साथ की जानी चाहिए। विष्णु पूजा का मुहूर्त सुबह 07.22 मिनट से सुबह 09.04 मिनट तक है। इस समय पूजा करने से शुभ फल का प्राप्ति होगी। वहीं दोपहर 12.27 मिनट से शाम 05.33 मिनट तक का समय भी पूजा के लिए शुभ है।

पद्मिनी एकादशी पर इस बार दो शुभ योग निर्मित हो रहे हैं। 29 जुलाई को ब्रह्म योग सुबह से शुरू हो जाएगा, जो 09.34 बजे खत्म होगा। इसके बाद इंद्र योग प्रारंभ होगा। ज्येष्ठा नक्षत्र सुबह से लेकर रात 11.35 मिनट तक है, उसके बाद से मूल नक्षत्र है।

29 जुलाई को पद्मिनी एकादशी के दिन सुबह 05.41 मिनट से भद्रा काल शुरू हो जाएगा, जो दोपहर 1.05 बजे तक रहेगा। इसके अलावा पद्मिनी एकादशी का पारण अगले दिन 30 जुलाई को सुबह 05.41 मिनट से लेकर सुबह 08.24 मिनट के बीच किया जा सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper