धर्मलखनऊ

विश्व शान्ति और भारत उन्नति के लिए किया गया सुंदरकाण्ड का पाठ

 

लखनऊ 10 जून। ज्येष्ठ के अंतिम बड़े मंगल और पूर्णिमा के पावन अवसर पर सांस्कृतिक उत्थान के लिए विगत कई वर्षों से सक्रिय, बयार फाउण्डेशन की ओर से गोमती नगर विस्तार सेक्टर एक, 59 गायत्री शक्तिपीठ पुरम में विश्व शान्ति और भारत उन्नति के लिए सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया। इस अनुष्ठान में कुसुम मिश्रा, अरविंद नारायण, लक्ष्मी नारायण, अनुपमा मिश्रा, श्रुति मिश्रा, ध्रुव नारायण, प्रवीन पाठक सहित कई विशिष्टजन उपस्थित रहे। पूजन अनुष्ठान के उपरांत पूड़ी-सब्जी, बूंदी-शर्बत का विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया।