Top Newsउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लखनऊ में कल्याण सिंह कैंसर इंस्टिट्यूट का निरीक्षण, प्रोफेसर अमेरिका सिंह बोले— यूपी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का इलाज गर्व की बात

लखनऊ। प्रोफेसर अमेरिका सिंह के नेतृत्व में लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी और वरिष्ठ छात्र नेता श्री राजेश जायसवाल ने आज कल्याण सिंह कैंसर इंस्टिट्यूट का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान की विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया और निदेशक प्रोफेसर डॉ. एमएलबी भट्ट से शिष्टाचार मुलाकात की।

अंतरराष्ट्रीय तकनीक से लैस सुविधाओं का लिया जायजा
भ्रमण के दौरान प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने संस्थान में उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और इलाज की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है कि उत्तर प्रदेश में कैंसर के इलाज के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अमेरिका से आयातित मशीनें, रोबोटिक और आई-संचालित तकनीक
प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने बताया कि कल्याण सिंह कैंसर इंस्टिट्यूट में कई अत्याधुनिक मशीनें अमेरिका से आयातित हैं, जो रोबोटिक और आई-संचालित तकनीक पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधाएं किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय कैंसर केंद्र की पहचान होती हैं और प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व की बात है।

निदेशक और चिकित्सकों को दी शुभकामनाएं
उन्होंने कैंसर इंस्टिट्यूट के निदेशक, चिकित्सकों और शिक्षकों को समाज सेवा के इस अद्भुत कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह संस्थान अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल करेगा और देश-विदेश से मरीज इलाज के लिए यहां आएंगे।

उत्तर प्रदेश की पहचान बनेगा संस्थान
प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह कैंसर इंस्टिट्यूट भविष्य में उत्तर प्रदेश की पहचान बनेगा और प्रदेश के विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------