“साउथ मुंबई से चॉल तक”: सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में मुस्कान बामने ने बताया शनाया की बोल्ड जर्नी के बारे में

मुंबई, मार्च, 2026: सोनी सब का चर्चित शो पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी दिल छू लेने वाली कहानी और दर्शकों से जुड़ने वाले किरदारों के साथ लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है। कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब शनाया (मुस्कान बामने द्वारा निभाया गया किरदार) की एंट्री होती है। शनाया एक आत्मविश्वासी और बेबाक युवती है, जो साउथ मुंबई से आती है। उसका विशेषाधिकारों से भरा नजरिया जब पुष्पा की चाल वाली जिंदगी से टकराता है, तो शो में नए समीकरण और दिलचस्प पल सामने आते हैं। इस टकराव से पुष्पा (करुणा पांडे) की यात्रा और भी गहरी हो जाती है।
एक खुले दिल से हुई बातचीत में मुस्कान बामने ने अपने किरदार शनाया, मौजूदा ट्रैक और दर्शकों को इस नए समीकरण से क्या उम्मीद करनी चाहिए, इस पर खुलकर बात की।
1. जब आपको शनाया का रोल ऑफर हुआ तो आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी?
“जब मुझे शनाया का किरदार ऑफर हुआ, तो मैं सचमुच बहुत उत्साहित थी। वह तुरंत ही अलग लगी, क्योंकि पुष्पा इम्पॉसिबल में अब तक जो दुनिया दिखाई गई है, उससे शनाया बिल्कुल अलग है। शनाया मज़बूत इरादों वाली, बेबाक और बेहद आरामदायक लाइफस्टाइल की आदी है। साउथ मुंबई से आने वाली एक लड़की का अचानक चाल के माहौल में खुद को ढालना मुझे बेहद दिलचस्प लगा। एक कलाकार के तौर पर, ऐसा किरदार निभाना रोमांचक है, जो कहानी की बनी-बनाई लय को तोड़ता है और अपने बोल्ड अंदाज़ के पीछे भावनात्मक परतें भी लेकर आता है।”

2. ऐसे शो का हिस्सा बनने में आपको सबसे ज़्यादा उत्साह किस बात से हुआ, जिसके पास पहले से ही इतना वफादार दर्शक वर्ग है?
“किसी ऐसे शो का हिस्सा बनना, जिसके पास पहले से ही समर्पित दर्शक हों, अपने आप में खास है। पुष्पा इम्पॉसिबल ने एक ऐसी दुनिया बनाई है, जिससे लोग सचमुच जुड़ते हैं। शनाया इस पसंद किए जाने वाले स्पेस में एक बिल्कुल अलग नज़रिए के साथ आती है और लाइफस्टाइल का यह टकराव कहानी को नया आयाम देता है। जो दर्शक पहले से इस शो से जुड़े हुए हैं, उन्हें अब देखने को मिलेगा कि कैसे एक नई पर्सनैलिटी सब कुछ हिला देती है।”
3. इस समय कहानी में शनाया को दिलचस्प किरदार बनाने वाली बातें क्या हैं?
“शनाया शो में अनिश्चितता लेकर आती है। वह अभिव्यक्तिपूर्ण है, आत्मविश्वासी है और बिना किसी फिल्टर के अपनी बात कहती है। विशेषाधिकारों से भरी पृष्ठभूमि से आने के कारण वह अक्सर हालात को अलग नज़रिए से देखती है, जिससे मज़ेदार और ड्रामेटिक दोनों तरह के पल बनते हैं। चाल के निवासियों खासकर पुष्पा के साथ उसकी बातचीत इन विरोधाभासों को और उजागर करती है। यही नज़रियों का टकराव उसकी मौजूदगी को इतना आकर्षक बनाता है।”
4. आपने शनाया का किरदार निभाने के लिए कैसे तैयारी की?
“मैंने सबसे पहले शनाया की सोच और उस दुनिया को समझने पर ध्यान दिया, जहाँ से वह आती है। उसकी बॉडी लैंग्वेज, आत्मविश्वास और रिएक्शन ऐसे होने चाहिए थे, जो यह दिखाएँ कि वह आराम और अधिकार की आदी है। यहाँ तक कि कमरे में उसके प्रवेश करने का अंदाज़ या जब चीज़ें उसके हिसाब से न हों तो उसकी प्रतिक्रिया इन सबमें वह युवा, थोड़ा अधिकार जताने वाली ऊर्जा झलकनी चाहिए थी। साथ ही, मुझे यह भी ज़रूरी लगा कि वह किरदार असली लगे, ओवरड्रामेटिक नहीं। इसलिए उस बैलेंस को पकड़ना मेरे लिए बहुत अहम् था।”

5. करुणा पांडे के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करके कैसा लगा?
“लगभग दस साल बाद करुणा मैम के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। वे एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, जो हर सीन में ईमानदारी और गहराई लेकर आती हैं। उनके साथ स्क्रीन शेयर करना हमेशा सीखने जैसा होता है। चूँकि, शनाया और पुष्पा बिल्कुल अलग दुनिया से आती हैं, इसलिए उनके साथ किए गए सीन और भी दिलचस्प बन जाते हैं। सेट पर उनके साथ दोबारा काम करना बेहद खास और नॉस्टैल्जिक महसूस हुआ।”
6. बिना स्पॉइलर दिए, शनाया का पुष्पा की ज़िंदगी पर क्या असर होगा?
“शनाया की एंट्री पुष्पा की ज़िंदगी में कई अप्रत्याशित पल लेकर आती है। उनकी पर्सनैलिटी और अनुभव इतने अलग हैं कि उनकी बातचीत अपने आप में टकराव और जिज्ञासा पैदा करती है। शनाया अक्सर हालात को ऐसे तरीके से देखती है, जो पुष्पा को चौंका देता है और यही विरोधाभास कहानी में नई परतें जोड़ता है। जैसे-जैसे उनका रिश्ता आगे बढ़ेगा, दर्शकों को दिलचस्प, भावनात्मक और यहाँ तक कि मज़ेदार पल देखने को मिलेंगे।”
7. आप चाहती हैं कि दर्शक शनाया से क्या सीखें या क्या महसूस करें?
“मैं चाहती हूँ कि दर्शक शनाया को देखकर आनंद लें और धीरे-धीरे उसके नज़रिए को समझें। शुरुआत में वह बोल्ड या थोड़ा डराने वाली लग सकती है, लेकिन हर किरदार की तरह उसकी भी अपनी यात्रा और ग्रोथ है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, मैं चाहती हूँ कि दर्शक उसकी पर्सनैलिटी के अलग-अलग पहलुओं को खोजें और शो की बड़ी दुनिया में उसकी मौजूदगी को मनोरंजक और आकर्षक पाएँ।”
सोनी सब पर देखिए पुष्पा इम्पॉसिबल, हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे
