मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गौशालाओं में समुचित व्यवस्थाओं को बनाने हेतु नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न

बरेली,28 अप्रैल। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गौशालाओं में व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं उनके समुचित रख-रखाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा सभी नोडल अधिकारी गौशालाओं में नियमित निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या भेजे।
उन्होंने गौशालाओं के नोडल अधिकारियों के साथ गौशालाओं में निरीक्षण से सम्बन्धित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी गौशालाओं में भूसे,हरे चारे की व्यवस्था , स्टॉक रजिस्टर, गोवंशो का स्वास्थ्य,पीने के पानी की व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर निरक्षण के समय विशेष ध्यान दें।
उन्होंने कहा कि गौशालाओं के संचालकों का मानदेय समय से मिलता रहे,इसको अच्छे से सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय निरीक्षण पंजिका, मृत्यु रजिस्टर स्टॉक रजिस्टर इनको भी ध्यान से देखें। अगर किसी गौशाला में कोई समस्या आ रही है तो उसके बारे में तुरंत अवगत कराए ,जिससे उस समस्या का निस्तारण समय रहते कर दिया जाए।

उन्होंने निर्देशित किया गया कि सभी गौशालाओं में स्वच्छता, पर्याप्त चारा-पानी, छाया एवं चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से गर्मी/सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए गौवंश के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उसे दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गौशाला में बीमार पशुओं के लिए अलग से एक सिक वार्ड बनाया जाए।
इसके अतिरिक्त, गौशालाओं में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, जलभराव एवं गंदगी से मुक्ति दिलाने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,उपनिदेशक कृषि, जिला पंचायती राज अधिकारी सहित गौशालाओं के नोडल अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
