Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

एनटीपीसी विंध्याचल को मिला पर्यावरणीय उत्कृष्टता के लिए प्लेटिनम सम्मान

विन्ध्यनगर, एनटीपीसी विंध्याचल को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आयोजित द्वितीय ग्रीन एनवायरो एनवायरनमेंट एक्सीलेंस अवार्ड्स में प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एनटीपीसी विंध्याचल की पर्यावरणीय प्रबंधन एवं हरित विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार श्री संजय प्रकाश यादव, अपर महाप्रबंधक (ईएमजी) ने पद्मश्री से सम्मानित एवं “फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया” के नाम से प्रसिद्ध श्री जादव पायेंग के कर कमलों से 12 जून 2026 को गुवाहाटी में आयोजित समारोह के दौरान प्राप्त किया।
यह उपलब्धि एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग तथा हरित पहल को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों की पहचान है। यह सम्मान स्टेशन की पर्यावरणीय उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करेगा।
रवीन्द्र केसरी

---------------------------------------------------------------------------------------------------