एल.एल.एम. सत्र 2026-27 के लिए विधि विभाग रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रारम्भ

बरेली,09जून। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंडट विश्वविद्यालय, बरेली सत्र 2026-27 के लिए LL.M. और डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो गए हैं जो कैंडिडेट अपनी लीगल नॉलेज और करियर की संभावनाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं, वे अप्लाई कर सकते हैं।
विधि विभाग में संचालित पाठ्यक्रम है:-
1) LL.M (जनरल) – 2 वर्ष
2) LL.M (बिज़नेस और कॉर्पोरेट लाॅज) – 1 वर्ष कोर्स
3) LL.M (ह्यूमन राइट्स और ड्यूटीज़) – 2 वर्ष कोर्स
4) LL.M (साइबर लॉज़) -2 वर्ष कोर्स
5) LL.M एग्जीक्यूटिव -2 वर्ष

6) PG डिप्लोमा इन साइबर लॉ और साइबर फोरेंसिक – 1 वर्ष कोर्स
7) PG डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स और ड्यूटीज़ – 1 वर्ष कोर्स
8) PG डिप्लोमा इन मीडिया लॉज़ -1 वर्ष कोर्स
9) डिप्लोमा इन पेटेंट लॉ – 1 वर्ष कोर्स।

यह प्रोग्राम एक गतिशील करिकुलम, एक्सपर्ट फैकल्टी गाइडेंस और स्पेशलाइज़्ड रिसर्च के मौके देता है। एप्लीकेशन फॉर्म नीचे दिए गए लिंक पर 15 जून, 2026 तक उपलब्ध हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी (सामान्य और ओबीसी के लिए स्नातक में 50%एवं, एस सी एस टी के स्नातकमें 45%) अन्तिम तिथि से पहले ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल के ज़रिए अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। डिटेल्ड एंट्रेंस एग्जाम सिलेबस, ज़रूरी क्वालिफिकेशन और दूसरी ज़रूरी गाइडलाइंस के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें, 👇https://mjpruadm.samarth.edu.in/index.php
अपनी सीट सुनिश्चितकरें—आज ही अप्लाई करें!
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
