Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

विधि विभाग एम .जे. पी. रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में एल .एल. एम . जनरल एवं बिज़नेस एंड कॉर्पोरेट लॉ अंतिम वर्ष के छात्र -छात्राओं लिये जुनियर छात्र- छात्राओं द्वारा किया गया फेयरवेल पार्टी का आयोजन

बरेली,06 जून।रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के विधि विभाग में कल एल. एल. एम. जनरल द्वितीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं द्वारा अपने सीनियर छात्र- छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी जिसकी थीम फाइनल वार्डिक्ट लेगेसी नेवर ऐंड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विभागाध्यक्ष डॉ अमित सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। सुकृति अग्निहोत्री ने सरस्वती वंदना गायन प्रस्तुत किया। प्राे अमित सिंह ने छात्रों को उज्जवल भविष्य व अपने पथ से कभी न भटकते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दीं व छात्र छात्राओं को जीवन को सार्थक करने के प्रेरित किया एल.एल .एम. द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ऐश्वर्या,सोनम , अक्षयदूबे , निगहत परवीन , शिवम जायसवाल, देवेश नाथ पाठक, राम अवतार, ज़ैनब, यश, मंदीप कौर, शिवालिका यादव,आयुषी, मनीषा, वंदना, नंदिनी ,मयंक, धीरज सभी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जुनियर छात्रों द्वारा फाइनल ईयर के छात्रों को जिनमें विधिक प्रश्नावली , अभिनय, गायन, नृत्य आदि मल्टीपल टास्क दिए जिनके के आधार पर एल. एल. एम. जनरल से मिस फेयरवेल मनदीप कौर व मिस्टर फेयरवेल शिवम् जयसवाल बने एवं एल.एल.एम. बिज़नेस एंड कॉर्पोरेट लॉ से मिस फेयरवेल नंदिनी एवं मिस्टर फेयरवेल मयंक को चुना गया कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ शहनाज़ अख्तर द्वितीय सेमेस्टर के छात्र छात्राएं स्वतंत्र वीर सिंह, अलीजा परवेज़, मानसी मौर्या, सुकृति, मोहक महेश्वरी, रोहिल, नवनीत, वैष्णवी, फलक नाज़, आशीष,स्वाति सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अलीजा परवेज़ व चौधरी स्वतंत्र वीर सिंह ने किया इस कार्यक्रम के अवसर पर डॉ अमित सिंह, विभागाध्यक्ष व विधि विभाग के अन्य शिक्षकगण डॉ शहनाज अख्तर, डॉ अनुराधा यादव ,सुश्री प्रेक्षा सिंह, डॉ प्रीति वर्मा, डॉ अमित कुमार सिंह ,डॉ नईम उद्दीन, डॉ प्रवीन कृष्ण चौहान,डॉ सचिन रस्तोगी , श्री सचिन कुमार, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्रद्धा स्वरूप एल.एल .एम. जनरल एवं बिज़नेस एंड कॉर्पोरेट लॉ द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र – छात्राएं एवं अन्य कर्मचारीगण मोहित, राम वचन, रामनाथ गुलाब सिंह आदि उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------