Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक केंद्र ने पर्यावरण संरक्षण विषयक भाषण प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान

बरेली,06जून।महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केंद्र के छात्र दीपांशु दीप को पर्यावरण महोत्सव के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक समन्वयक डॉ.ज्योति पाण्डेय ने बताया कि पर्यावरण विज्ञान विभाग, बरेली कॉलेज , ईएसी सोसाइटी तथा बृज विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वाधान में 21वीं शताब्दी में पर्यावरणीय मुद्दे एवं चुनौतियां विषयक संगोष्ठी आयोजन के अंतर्गत 29 मई से 5 जून तक सात दिवसीय पर्यावरण महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 1 जून 2026 को प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए,हमारे भविष्य के लिए विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केंद्र के छात्र दीपांशु दीप ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता के परिणाम दिनांक 5 जून को घोषित किए गए जिसमें सांस्कृतिक केंद्र के प्रतिभाशाली छात्र दीपांशु दीप ने प्रथम स्थान प्राप्त कर
विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया। दीपांशु दीप की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. के. पी.सिंह, कुलसचिव श्री महेंद्र कुमार , परीक्षा नियंत्रक श्री संजीव कुमार सिंह, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय , प्राचार्य प्रो. ओ . पी.राय, उपप्राचार्य प्रो .वंदना शर्मा, विभागाध्यक्ष प्रो.जसपाल सिंह, सांस्कृतिक समिति सदस्यों, कल्चरल क्लब सदस्यों , मीडिया सेल से डॉ.विनय वर्मा , श्री तपन वर्मा सहित शिक्षकों, अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------