Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिला स्तरीय पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक का हुआ आयोजन

बरेली, 31मई ।अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कल कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न हुई ।

सर्व प्रथम जिला पर्यावरण समिति की बैठक में अवगत कराया गया कि दिनांक 08 जून को डा0 अफरोज अहमद, माननीय सदस्य/न्यायाधीक्ष, राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण प्रधान न्यायपीठ,नई दिल्ली द्वारा जनपद में भ्रमण व निरीक्षण कर बैठक की जायेगी, अतः सभी समस्त सम्बन्धित विभाग मा0 एन0जी0टी0 से सम्बन्धित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही कर पूर्ण तैयारी कर ले। नगर निगम व नगर पंचायत/पालिकाओं को निर्देशित किया गया कि ई-वेस्ट के कलेक्शन/निस्तारण हेतु अपने-अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत ई-वेस्ट बिन लगवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि महानगर काॅलोनी में कूड़ा का निस्तारण बरेली विकास प्राधिकरण व जिला पंचायत राज अधिकारी बरेली आपसी समन्वय करते हुये कराये। पी.ओ. नेडा को निर्देश दिये गये कि वे गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतो को बढावा देने हेतु अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। क्षेत्रीय अधिकारी उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बरेली को निर्देश दिये गये कि जनपद में ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम 2000 यथा संशोधित के प्राविधानों के अनुसार अनुपालन सुनिश्चित करायें।

समस्त नगर निकायों को निर्देश दिए गये कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत प्रवाहित होने वाले नालो का चिन्हीकरण करने, चिन्हित नालों में से कितने नाले टैप्ड है और कितने नाले अपटैप्ड है, जो नाले अनटैप्ड है उनमें प्रवाहत अनुपचारित पानी के लिये क्या कार्यवाही की जा रही है। इसकी स्थिति स्पष्ट कर रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। यह सुनिश्चित किया जाये कि नगर निकायों के नालों से अनुपचारित पानी सीधे नदियों में प्रवाहित न हो। सभी नगर निकाय अपने क्षेत्रांतर्गत लेगिसी वेस्ट व ठोस अपशिष्ट का निस्तारण सुनिश्चित करें।

बैठक में वृक्षारोपण अभियान 2026 के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि जिन विभागों द्वारा वर्ष 2026 के वृक्षारोपण लक्ष्यो के सापेक्ष अभी तक गढ्ढा खुदान की सूचना उपलब्ध नहीं करायी गयी है, वे समस्त विभाग एक सप्ताह में गढ्ढा खुदान पूर्ण कर रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी बरेली के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

वृक्षारोपण अभियान 2026 के अंतर्गत विभिन्न प्रकार वन यथा- महाश्री चरक वन,समरस वन,समृद्धि वन,ऊर्जा वन एवं कपि वन की स्थापना किया जाना है इस हेतु सम्बन्धित विभाग यथा ग्राम्य विकास,पंचायती राज,लोक निर्माण व नगर निगम एवं नगर पचायतों के सहयोग से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायें।

जिला गंगा समिति की बैठक में अधिशासी अभियंता बाढ,जिला पंचायत राज अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार व जल निगम को निर्देश दिये गये कि जनपद में प्रवाहित नकटिया नदी के पुनरूद्वार हेतु कार्ययेाजना तैयार कर प्रस्तुत की जाये जिससे कि कार्ययोजना राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली को भेजी जा सकें।

बैठक में उप प्रभागीय वनाधिकारी आवंला व बरेली, क्षेत्रीय अधिकारी उ0प्र0 प्रदूशण नियंत्रण बोर्ड बरेली, नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम,अधिशासी अभियंता बाढ खण्ड जिला कृषि अधिकारी बरेली,जिला उद्यान अधिकारी बरेली सहायक निदेशक मत्स्य बरेली,सहायक आयुक्त सहकारिता बरेली,जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली, बरेली व नगर पालिका/पंचायत के अधिशासी अधिकारी, व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------