विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर श्वानों को लगेंगे मुफ्त एन्टी रैबीज टीके

बरेली, 24 अप्रैल। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) 25 अप्रैल को विश्व पशु चिकित्सा दिवस का आयोजन कर रहा है जिसमें पशु कल्याण से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर दिनांक 25 अप्रैल को संस्थान के रेफरल वेटनरी पॉलीक्लीनिक में प्रातः 9:30 बजे से 12:00 बजे तक पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर 100 श्वानों को मुफ्त एन्टी रैबीज टीका लगाया जायेगा।
कार्यक्रम सम्बन्धी जानकारी देते हुए संस्थान के डा. अभिजीत पावडे, प्रभारी रेफरल पौलीक्लीनिक ने बताया कि विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर संस्थान में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------
