रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के CSIT विभाग की छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत कर जीता प्रथम स्थान पुरस्कार

बरेली 01मई।महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के CSIT विभाग की छात्रा नमरा मिर्जा ने KCMT Group of Institutions, Bareilly द्वारा 29–30 अप्रैल 2026 को आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “India@2047: Global Partnership, Economic Growth and Rise of Naya Bharat” में अपना शोध पत्र प्रस्तुत कर प्रथम स्थान पुरस्कार प्राप्त किया।
नमरा मिर्जा ने डॉ. अनिल कुमार बिष्ट के निर्देशन में “Redefining Education 5.0: Integrating AI and Human Intelligence as a Catalyst for India’s Economic Transformation by 2047” विषय पर शोध पत्र तैयार एवं प्रस्तुत किया।
सम्मेलन में प्रस्तुत शोध पत्र को सत्र अध्यक्ष, सह-अध्यक्ष तथा उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा अत्यंत सराहना प्राप्त हुई। शोध पत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं मानवीय बुद्धिमत्ता के समन्वय द्वारा भारत की शिक्षा व्यवस्था और आर्थिक विकास को नई दिशा देने संबंधी महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुतक किए गए।
माननीय कुलपति महोदय ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे विश्वविद्यालय एवं CSIT विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया तथा छात्रा एवं उनके मार्गदर्शक को शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
इस सफलता से CSIT विभाग में हर्ष का वातावरण है तथा विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने नमरा मिर्जा और डॉ. अनिल कुमार बिष्ट को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट


