जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद में अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ व सुपरवाईजर के साथ बैठक कर उनकी सराहना की और कार्य को शीघ्र शतप्रतिशत पूर्ण करने के दिये निर्देश

बरेली 23 नवम्बर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने कल कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य व बी०एल०ओ० एप पर इम्युरेशन फॉर्म की Digitized किये जाने में अच्छा कार्य करने वाले के सुपरवाइजरों व बीएलओ के साथ बैठक की।

जिलाधिकारी ने अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ व सुपरवाइजर की सराहना की और उनसे उनके कार्य करने की रणनीति को जाना और अन्य बीएलओ को भी प्रोत्साहित करने व सहयोग करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समस्त बीएलओ से कहा कि यदि कार्य में कोई समस्या आये जानकारी दे आपकी पूरी मदद की जाएगी।
-------------------------------------------------------------------------------------------
जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ में सात शिक्षा मित्र है जिस पर जिलाधिकारी ने उन्मुक्त स्वर से प्रशंसा की।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि/रा संतोष सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, सहित संबंधित सुपरवाइजर व बीएलओ उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

