यूपी में जमीनी विवाद के चलते बडे भाई ने छोटे भाई को पीट पीट कर उतारा मौत के घाट, क्लिक कर पढे पूरी खबर

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में एका के गांव में जमीन के विवाद में दो बड़े भाइयों ने अपने छोटे भाई की पीट-पीट कर और अंगौछे से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक भाई को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा भाई व साथी फरार हैं। छोटे भाई की कथित पत्नी ने दो भाइयों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगला दयाराम निवासी घनश्याम पुत्र इंद्रपाल के अपने भाई ब्रजेश की पत्नी से दो साल पहले प्रेम संबंध हो गए थे। बृजेश ने पत्नी को घर से निकाल दिया।

घनश्याम अपनी भाभी के साथ पति-पत्नी के रूप में अलग रहने लगा। लोगों की मानें तो पत्नी को छोटे भाई द्वारा रखने को लेकर बृजेश काफी परेशान था। वो अपने भाई भगवान सिंह के साथ मां सुभद्रा देवी के पास रहता था। घनश्याम ट्रक चलाता था और बाहर रहता था। उनके पिता इंद्रपाल की सात बीघा खेती थी, जिसके बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद था। घनश्याम दो दिन पूर्व ट्रक लेकर गांव आया था।
मंगलवार सुबह खेत पर घनश्याम व उसके भाई बृजेश और भगवान के बीच बंटवारे पर तकरार हो गई। घनश्याम जमीन के तीन हिस्से चाहता था। बताया जाता है कि भाई बृजेश और भगवान मां के भरण पोषण के लिए चार हिस्से करना चाहते थे। विवाद इतना बढ़ा कि बृजेश तथा भगवान सिंह ने घनश्याम के गले में पड़े अंगोछे से गला दबा दिया तथा लोहे की छड़ से पीटा। लहूलुहान घनश्याम की मौत हो गई।
-------------------------------------------------------------------------------------------
घनश्याम के साथ पत्नी के रूप में रह रही सोमवती ने हत्या का मुकदमा दोनों भाइयों भगवान सिंह, बृजेश पुत्रगण इंद्रपाल और गांव के ही महावीर सिंह पुत्र सेतीलाल समस्त निवासी नगला दयाराम थाना एका के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष एका शिवभान राजावत ने बताया कि आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फरार आरोपी भगवान सिंह और उसके साथी की तलाश की जा रही है। एसपी देहात, रणविजय सिंह ने कहा कि घनश्याम अपने बड़े भाई बृजेश की पत्नी के साथ अलग रहता था। तीनों भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे की बात सामने आई है। हालांकि अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। एक भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

