Top Newsदेशराज्य

ओछी हरकत पर शहबाज शरीफ को भारत से वार्निंग, ‘पाकिस्तान को नक्शे से मिटा देंगे मोदी जी’

नई दिल्ली: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बिश्केक सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई एक तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान PMO ने SCO नेताओं की ग्रुप फोटो का ऐसा क्रॉप्ड संस्करण सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और कुछ अन्य नेता नजर नहीं आए। इसके बाद पाकिस्तान की सोशल मीडिया टीम की जमकर आलोचना हुई।

शहबाज शरीफ को बीच में दिखाने की कोशिश

मूल तस्वीर में SCO के सभी प्रमुख नेता एक साथ खड़े थे। पाकिस्तान PMO द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर को दोनों ओर से इस तरह क्रॉप किया गया कि शहबाज शरीफ फ्रेम के बीच में नजर आए। बाद में बढ़ते विवाद के बीच शहबाज शरीफ ने अपने निजी सोशल मीडिया अकाउंट से पूरी तस्वीर साझा कर दी, जिसमें पीएम मोदी समेत सभी नेता दिखाई दे रहे थे।

एकनाथ शिंदे ने पाकिस्तान को घेरा

इस घटनाक्रम पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पाकिस्तान को तीखी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तस्वीर से प्रधानमंत्री मोदी को हटाने से उनकी मौजूदगी खत्म नहीं हो जाती। शिंदे ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी चाहें तो पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से ही हटा सकते हैं।

-------------------------------------------------------------------------------------------

मोदी ने आतंकवाद पर दिया कड़ा संदेश

SCO सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के वित्तपोषण, आतंकियों की भर्ती, कट्टरपंथ के प्रसार और आतंकवादियों के सुरक्षित ठिकानों के पूरे तंत्र को खत्म करना जरूरी है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर दोहरे मापदंडों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

पीएम मोदी ने उन देशों को स्पष्ट संदेश देने की आवश्यकता जताई जो आतंकवाद को अपनी नीति के रूप में इस्तेमाल करते हैं या आतंकियों को पनाह और समर्थन देते हैं।

तस्वीर से शुरू हुआ विवाद, सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की आलोचना

पाकिस्तान PMO की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि आधिकारिक SCO तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं को क्यों हटाया गया। इसके विपरीत प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की गई तस्वीर में पूरा समूह दिखाई दिया, जिसमें शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। इस तुलना के बाद पाकिस्तान को लेकर आलोचनाओं का सिलसिला और तेज हो गया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------