एन.जी.ओ. इनायत की तरफ से गर्मी से बचाव की एक नेक पहल, जी डी गोएंका स्कूल के साथ मिलकर बांटे मिट्टी के घड़े

दूसरों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील होना एक ऐसा गुण है जो आपको दूसरों की मदद करने और उनकी खुशी का कारण बनने के लिए प्रेरित करता है। ऐसा ही एक नेक प्रयास एनजीओ ‘इनायत’ की टीम ने किया, जब उन्होंने जीडी गोएंका पब्लिक स्कूल लखनऊ के सभी सहायक कर्मचारियों को मिट्टी के घड़े बांटे, ताकि उन्हें भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सके।

30 मई 2025 की गर्मी की दोपहर में, एनजीओ इनायत के प्रमुख सदस्यों ने अपनी संस्थापक सुश्री नंदिनी गोयल के नेतृत्व में जीडी गोएंका स्कूल परिसर का दौरा किया और स्कूल के सहयोग से, अपने ‘बीट द हीट’ अभियान के तहत स्कूल के सभी सहायक कर्मचारियों को मिट्टी के घड़े बांटे।
-------------------------------------------------------------------------------------------
यह कार्य वास्तव में एनजीओ इनायत की ओर से एक बहुत ही विचारशील पहल थी, क्योंकि इस गर्मी से निपटने का एकमात्र तरीका यही है कि आप खूब पानी पिए और अपने शरीर को ठंडा रखे, और यह प्रयास निश्चित रूप से लोगों को खुद को ठंडा रखने में मदद करेगा। सभी कर्मचारी मिट्टी के घड़े, जिन्हें अक्सर मिनी नॉन-इलेक्ट्रिक रेफ्रिजरेटर भी कहा जाता है, पाकर बहुत खुश हुए। इन वस्तुओं को प्राप्त करने से ज़्यादा, उनकी ज़रूरतों के बारे में सोचना और विचार करना उन्हें बहुत खुश कर गया।
एनजीओ इनायत की संस्थापक सुश्री नंदिनी गोयल ने बताया कि इस तरह के कई अभियान आने वाले दिनों में किये जायेंगे ताकि वे आर्थिक रूप से असक्षम लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से सुरक्षित रखने में यथासंभव अपना योगदान दे सके, क्योंकि इस एनजीओ का अंतर्निहित उद्देश्य ही समाज में सार्थक बदलाव लाना और इसके स्तर को ऊपर उठाना है।

