श्री हंस ज्ञान आश्रम में बाल संस्कार शिविर का हुआ आयोजन, बच्चों की नैतिक, चारित्रिक और आध्यात्मिक उत्थान का लिया संकल्प

गोण्डा । मानव उत्थान सेवा समिति एवं मानव धर्म के प्रणेता सतगुरु देव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से तीन दिवसीय बालसभा कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय उतरौला रोड स्थित श्री हंस ज्ञान आश्रम गोंडा में हुआ, बीते 12 जून को शुरू हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन रविवार को किया गया, कार्यक्रम में देवीपाटन मण्डल के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 120 बच्चे सम्मिलित हुए, कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, योगा, खेल प्रतियोगिता, कन्या पूजन एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया,


कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए शिवराम प्रजापति ने बताया की मानव उत्थान सेवा समिति के परम पूज्य सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से यह बाल संस्कार शिविर लगाया गया जिससे बच्चों में नैतिक चारित्रिक आध्यात्मिक उत्थान हो सके बच्चों में अच्छे संस्कार हों, अपने माता-पिता की सेवा करें, बड़ों का सम्मान करें और गलत रास्ते पर ना जाएं इस शिविर में लगभग 120 बच्चे देवीपाटन मण्डल के जनपद गोंडा बहराइच व बलरामपुर से प्रतिभाग कर रहे हैं, इसमें सरस्वती पूजन, योगा, कन्यापूजन, यज्ञ हवन का भी कार्यक्रम रखा गया, इसमें ऐसे कार्यक्रम रखे गए जिससे बच्चों कुछ सीख सके, इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि बच्चों का नैतिक चारित्रिक एवं आध्यात्मिक विकास हो सके!
