Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

भारी बारिश के बीच भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन, कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

गोण्डा: भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर चल रहे देशव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को भारी बारिश के बीच भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई और पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर आवाज उठाई गई।

प्रदर्शन के बाद संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान और लंबे समय से लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

बारिश के बावजूद आंदोलन में जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन में भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को लेकर संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भारतीय मजदूर संघ की ओर से सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया गया तथा उन्हें बधाई दी गई।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------