Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

कंपा रही पूस की रातें! यूपी में पूरा-पूरा दिन छा रही बदली, ठंड और कोहरे का रहेगा सितम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हर दिन मौसम बदल रहा है। कभी दिन के समय धूप निकल रही है, तो कभी पूरा-पूरा दिन बदली छाई रह रही है। धूप ना निकलने के कारण ठंड में इजाफा हो रहा है। उस दिन दोपहर में भी ठंड लग रही है। शनिवार को दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली थी। सुबह से ही बदली छाई रही थी। वहीं शनिवार की तरह रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में शीत दिवस और घना कोहरा का अलर्ट जारी हुआ है। 30 दिसंबर से शीत दिवस और कोहरा में कमी आ सकती है। हालांकि ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। आने वाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है।

28 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर घना से अत्यंत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर घना से अत्यंत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर शीत दिवस का अलर्ट भी जारी किया गया है। रविवार को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, गोंडा, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और उसके आसपास के इलाकों में शीत दिवस की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की माने तो रविवार को देवरिया, गौरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और गोंडा जिले में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

-------------------------------------------------------------------------------------------

साथ ही बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और अमरोहा जिले में भी घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में भी घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।

इसके अलावा कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा की संभावना जताई गई है।

वहीं 29 दिसंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर घना से अत्यंत घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेग। साथ ही घना कोहरा छा सकता है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------